अमर उजाला
Sun, 5 January 2025
ब्रेन को स्वस्थ रखने के लिए खान-पान को ठीक रखना बहुत जरूरी माना जाता है।
मस्तिष्क के लिए अखरोट और बादाम खाना बहुत लाभकारी माना जाता है, ये जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं।
मानसिक क्षमता, याददाश्त और संज्ञानात्मक कार्यों में सुधार के लिए इन नट्स का सेवन जरूर करें।
इनमें एंटीऑक्सीडेंट और पॉलीफेनॉल्स की उच्च मात्रा होती है, जो उम्र के साथ संज्ञानात्मक गिरावट को रोकते हैं।
अखरोट में मेलाटोनिन पाया जाता है, जिससे नींद में सुधार होता है जो ब्रेन हेल्थ के लिए जरूरी है।
अखरोट में मौजूद नाइट्रिक ऑक्साइड और बादाम में पाए जाने वाले पोटैशियम मस्तिष्क में रक्त प्रवाह को बेहतर बनाते हैं।
एंटी-कैंसर गुणों से भरपूर होते हैं इस फूल के बीज