अमर उजाला
Tue, 21 January 2025
शराब को सेहत के लिए बहुत हानिकारक माना जाता है। इससे बिल्कुल दूरी बनाना जरूरी है।
यदि आप एक महीने के लिए भी शराब छोड़ देते हैं तो इससे कई लाभ मिल सकते हैं।
शराब लिवर पर दबाव डालती है। इसे छोड़ने से लिवर खुद को पुनः स्वस्थ करने लग जाता है।
शराब से डिहाइड्रेशन का भी खतरा रहता है जिससे त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है। शराब छोड़ने से त्वचा में निखर आता है।
शराब से दूरी बनाकर आप नींद की गुणवत्ता में भी सुधार कर सकते हैं, जिससे आप अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे।
शराब से दूरी बनाकर वजन घटाना भी आपके लिए आसान हो जाता है। समय के साथ बेली फैट भी कम होने लगता है।
शराब छोड़ने से ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल भी नियंत्रित होने लगता है, इससे हृदय रोगों का जोखिम कम होता है।
कितनी भी हो खून की कमी, ये तीन चीजें दूर कर देंगी सारी टेंशन