अमर उजाला
Tue, 6 May 2025
राजधानी दिल्ली-एनसीआर सहित कई हिस्सों में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। इसके कई नुकसान हो सकते हैं।
बढ़ते प्रदूषण का अस्थमा रोगियों पर गंभीर प्रभाव पड़ता है। इससे सांस लेने में कठिनाई और सीने में जकड़न हो सकती है।
प्रदूषण के दुष्प्रभावों से बचे रहने के लिए घर से बाहर जाने से पहले एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) जरूर चेक करें।
बाहर निकलते समय हमेशा अच्छी क्वालिटी के मास्क पहनें, जो प्रदूषकों को फिल्टर करते हैं।
सड़क किनारे, कंस्ट्रक्शन साइट्स और फैक्ट्री से अधिक प्रदूषण होता है, जिससे अस्थमा ट्रिगर हो सकता है। ऐसी जगहों से बचें।
अस्थमा रोगियों को धूम्रपान से बचना चाहिए। धूम्रपान से समस्या बढ़ने का खतरा रहता है।
कहीं आपको भी तो नहीं हो गया है ब्रेन ट्यूमर?