अमर उजाला
Mon, 18 November 2024
राजधानी दिल्ली-एनसीआर सहित कई हिस्सों में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। यहां ग्रैप-4 लागू किया गया है।
बढ़ते प्रदूषण का अस्थमा रोगियों पर गंभीर प्रभाव पड़ता है। इससे सांस लेने में कठिनाई, खांसी और सीने में जकड़न हो सकती है।
प्रदूषण के दुष्प्रभावों से बचे रहने के लिए घर से बाहर जाने से पहले एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) जरूर चेक करें।
बाहर निकलते समय हमेशा अच्छे क्वालिटी के मास्क पहनें, जिससे प्रदूषकों को फिल्टर किया जा सके।
सड़क किनारे, कंस्ट्रक्शन साइट्स और फैक्ट्री में अधिक प्रदूषण होता है, जिससे अस्थमा ट्रिगर हो सकता है। ऐसी जगहों से बचें।
संतुलित आहार का सेवन करें। विटामिन-सी और ई जैसे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर चीजों का सेवन करें।
कहीं खराब तो नहीं हो गया 'शरीर का फिल्टर'? ऐसे कर सकते हैं पता