अमर उजाला
Tue, 2 January 2024
शरीर के तापमान को स्थिर बनाए रखने के लिए हमें उन चीजों का अधिक सेवन करना चाहिए जिससे आपको गर्मी मिल सके।
कुछ खाद्य पदार्थ मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर, आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करते हैं और शरीर की गर्मी बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।
अदरक आंतरिक गर्मी बढ़ाने में मदद करता है और रक्त परिसंचरण को बढ़ावा देता है, जिससे आप ठंड से बचते हैं।
हल्दी में करक्यूमिन यौगिक होता है, जिसमें गर्म गुण होते हैं। ये सूजन को कम करने और इम्युनिटी बढ़ाने में भी सहायक है।
दालचीनी भी रक्त परिसंचरण में सुधार करती है और शरीर को गर्माहट प्रदान करती है।
बादाम, अखरोट, अलसी जैसे नट्स-सीड्स स्वस्थ वसा से भरे होते हैं जो पौष्टिकता के साथ शरीर को आंतरिक गर्मी देते हैं।
सर्दियों में करिए काले तिल का सेवन, मिलेंगे कई सारे लाभ