अमर उजाला
Tue, 22 April 2025
क्या आप भी एसीडिटी या गैस्ट्रिक समस्याओं से परेशान रहते हैं, ये दिक्कत क्यों होती है?
आपकी कुछ आदतें इसके लिए जिम्मेदार हो सकती हैं जिसमें समय रहते सुधार जरूर कर लें।
खाना खाने के बाद तुरंत लेटना या सोना पेट में एसिड को ऊपर की ओर बढ़ा सकता है, जिससे एसीडिटी का खतरा बढ़ता है।
बहुत मसालेदार और तली-भुनी चीजें खाना कम कर दें। इससे एसीडिटी होती है।
अत्यधिक कॉफी या चाय पीना भी ठीक नहीं है। ज्यादा कैफीन युक्त चीजें पेट में एसिड का उत्पादन बढ़ा देती हैं।
शराब पेट में एसिड रिफ्लक्स को बढ़ा सकती है, जिससे एसीडिटी की समस्या हो सकती है। इसे छोड़ दें।
मानसिक तनाव और चिंता भी पेट में एसिड का स्तर बढ़ा देती हैं। स्ट्रेस को कंट्रोल करें ।
हार्ट के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद हैं ये सीड्स