अमर उजाला
Sun, 9 November 2025
बनारसी साड़ियां केवल पहनावे का हिस्सा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और शिल्पकला की मिसाल हैं।
इनकी बुनाई, जरी और डिजाइन इतनी बेमिसाल होती है कि अगर इनका ध्यान रखा जाए तो ये पीढ़ियों तक चल सकती हैं।
सही तरीके से धोना, स्टोर करना और पहनना बनारसी साड़ियों की उम्र बढ़ा सकता है।
अगर आप चाहते हैं कि आपकी साड़ी न सिर्फ लंबे समय तक अपनी चमक बनाए रखे तो कुछ सरल लेकिन प्रभावी तरीके अपनाना जरूरी है।
साड़ी को छूते समय हाथ हमेशा साफ और सूखे हों, गंदे हाथ आपकी साड़ी को भी गंदा बना सकते हैं
बनारसी साड़ी को ड्राई क्लीनिंग ही सबसे सुरक्षित माना जाता है, इसे हाथ से कभी न धोएं
साड़ी को धूप में सुखाने से जरी की चमक और रंग फीके पड़ सकते हैं, इसलिए इसे धूप में कभी न सुखाएं
साड़ी को फोल्ड करके सिल्क पेपर में लपेटकर रखें, ताकि इनमें सिलवटें न पड़ें
साग साफ करने का सबसे आसान तरीका