दिवाली के दिन इन चीजों से सजाएं अपना घर दिवाली के दिन आपको अपने घर को मिट्टी के दीये से जरूर सजाना चाहिए। दीये को अच्छाई का प्रतीक माना गया है ये अंधकार को दूर करने का काम करते हैं। घर के भीतर सकारात्मकता लाने के लिए आपको इन्हें दिवाली के दिन जरूर घर में जलाना चाहिए दिवाली के दिन आप अपने घर के मुख्य द्वार पर रंगोली बना सकते हैं मान्यता है कि जहां पर साफ-सफाई और घर की सजावट अच्छी होती है। वहां मां लक्ष्मी का वास होता है ऐसे में आप दिवाली के दिन मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए अपने घर में एक सुंदर रंगोली बना सकते हैं इसके अलावा आपको अपने घर में स्वास्तिक चित्र भी लगाना चाहिए। स्वास्तिक को सौभाग्य का प्रतीक माना गया है यूटिलिटी न्यूज