ईद-उल-फितर और ईद-उल-अजहा में अंतर इस साल ईद-उल-अजहा का पर्व 6 व 7 जून 2025 को मनाया जा रहा है। ईद-उल-अजहा को बकरीद कहते हैं, जो कि कुर्बानी या त्याग का पर्व है। मुस्लिम समुदाय ईद-उल-अजहा की तरह ईद-उल-फितर का पर्व भी मनाते हैं। दोनों पर्व अल्लाह की इबादत, लजीज पकवान और अपनों के साथ मनाए जाते हैं। लेकिन दोनों त्योहारों में अंतर अलग उद्देश्य का है। ईद-उल-फितर रमजान माह के अंत का प्रतीक है, जिसमें रोजा रखा जाता है। ईद-उल-अजहा पैगंबर इब्राहिम के बलिदान को याद किए जाने का दिन है। लाइफस्टाइल