देसी घी और काली मिर्च मिलाकर खाने से दूर होंगी ये परेशानियां, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान
अमर उजाला
Wed, 26 March 2025
Image Credit : freepik
देसी घी और काली मिर्च को मिलाकर खाने से सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं। अगर इन्हें सही तरीके से डाइट में शामिल कर लिया जाए तो ये हमारी सेहत को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं
Image Credit : free
जोड़ों का दर्द
देसी घी और काली मिर्च को मिलाकर सेवन करने से जोड़ों का दर्द काफी हद तक कम हो जाता है, क्योंकि इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और पाइपरीन नामक तत्व सूजन और दर्द निवारक का काम करते हैं
Image Credit : freepik
वजन कम करने में सहायक
काली मिर्च मेटाबॉलिज्म को तेज करती है, तो वहीं देसी घी शरीर में गुड फैट को बढ़ाता है जिससे शरीर को एनर्जी मिलती है और चर्बी जमा नहीं होती। इसलिए देसी घी और काली मिर्च वजन घटाने में भी मदद कर सकते हैं
Image Credit : freepik
इम्युनिटी मजबूत करने में फायदेमंद
देसी घी और काली मिर्च का सेवन आपकी इम्युनिटी को मजबूत कर सकता है। यह पोषक तत्वों को अवशोषित करने में सहायक होता है, जिससे इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है
Image Credit : freepik
स्ट्रेस और थकान दूर करने में सहायक
देसी घी और काली मिर्च दोनों का सेवन तनाव को कम कर शरीर को शक्ति देने में मदद करता हैं, यह दोनों मिलकर एक प्राकृतिक दर्द निवारक और मूड लिफ्टर का काम भी करते हैं
Image Credit : freepik
डाइजेशन में फायदेमंद
देसी घी और काली मिर्च एक साथ खाने से पाचन को दुरुस्त किया जा सकता है। साथ ही साथ इनका सेवन कब्ज की समस्या को दूर करने में भी मदद करता है
Image Credit : freepik
30 से 40 की उम्र की महिलाएं जवां दिखने के लिए करें ये एक्सरसाइज