छठ पूजा 2025 कब है? सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित महापर्व छठ पूजा एक महत्वपूर्ण त्योहार है। इस साल छठ पूजा 25 अक्टूबर 2025 से शुरू हो रही है। पहला दिन नहाय-खाय से शुरू होता है जो कि शनिवार 25 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। 26 अक्तूबर को छठ पूजा के दूसरे दिन खरना मनाया जाएगा फिर तीसरे दिन 27 अक्तूबर को संध्या अर्घ्य दिया जाएगा। और चौथे दिन यानी 28 अक्तूबर को उगते सूरज की पूजा की जाती है। इसी दिन व्रत का पारण भी होता है। लाइफस्टाइल