परिणीति चोपड़ा के आलीशान घर की तस्वीरें अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा का मुंबई में बहुत ही शानदार और लग्जरी घर है। अपने घर की तस्वीरें परिणीति ने सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसकी खूबसूरती फैंस को पसंद आ रही है। परिणीति के घर की दीवारें सफेद हैं, जिन्हें खूबसूरत पेंटिंग और एंटीक से सजाया गया है। उनके लग्जरी अपार्टमेंट में सफेद रंग के आरामदायक सोफे और इंटीरियर को अधिक आकर्षक बनाने के लिए सुंदर फर्नीचर हैं। एक बड़ी सी फ्रेंच स्टाइल खिड़की दी गई है, जिसके दूसरी ओर बालकनी खुलती है। उनके घर का इंटीरियर बहुत लग्जरी है, जिसकी सजावट खास तरीके से की गई है। लाइफस्टाइल