फिट रहने के लिए क्या खाते हैं अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे फिट अभिनेताओ में शामिल अक्षय कुमार स्वस्थ रहने के लिए कुछ नियमों को फॉलो करते हैं । अक्षय कुमार स्वस्थ रहने के लिए जल्दी सोते और सुबह जल्दी उठते हैं, साथ ही समय पर खाते हैं । अभिनेता पर्याप्त पानी पीते हैं, और इम्युनिटी बढ़ाने के लिए हल्दी वाला दूध और गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीते हैं । अक्षय खाने में ब्राउन राइज, सब्जियां, मीट, सूप और नट्स का सेवन करते हैं । शरीर को सक्रिय रखने के लिए अक्षय किक-बॉक्सिंग, शैडो-बॉक्सिंग, बास्केटबॉल खेलते हैं और जिम में वर्कआउट करते हैं । अक्षय शरीर के साथ ही मस्तिष्क को भी फिट रखते हैं, इसके लिए नियमित योगा और मेडिटेशन करते हैं। Lifestyle