Urdu Poetry: मुस्कुराहट पर शायरों के अल्फ़ाज़
मुस्कुराहट है हुस्न का ज़ेवर
मुस्कुराना न भूल जाया करो
- अब्दुल हमीद अदम
मेरे होंटों पे मुस्कुराहट है
गरचे सीने में दाग़ रखता हूँ
- शब्बीर नाक़िद
हम ने सीने से लगाया दिल न अपना बन सका
मुस्कुरा कर तुम ने देखा दिल तुम्हारा हो गया
- जिगर मुरादाबादी
इक बार उस ने मुझ को देखा था मुस्कुरा कर
इतनी तो है हक़ीक़त बाक़ी कहानियाँ हैं
- मेला राम वफ़ा
दिलों में तल्ख़ियाँ फिर भी नज़र में मुस्कुराहट हो
बला के हब्स में भी हो हवा ऐसा भी होता है
- अज़रा वहीद
Urdu Poetry: ज़िंदगी पर कहे चुनिंदा शेर