Urdu Poetry: सुब्ह पर कहे कुछ चुनिंदा शेर

अमर उजाला काव्य डेस्क 

Image Credit :

एक ही मुज़्दा सुब्ह लाती है
धूप आँगन में फैल जाती है
- जौन एलिया 

Image Credit :

जब तुझे याद कर लिया सुब्ह महक महक उठी
जब तिरा ग़म जगा लिया रात मचल मचल गई
- फ़ैज़ अहमद फ़ैज़ 

Image Credit :

नई सुब्ह पर नज़र है मगर आह ये भी डर है
ये सहर भी रफ़्ता रफ़्ता कहीं शाम तक न पहुँचे
- शकील बदायूंनी 

Image Credit :

थी जो इक फ़ाख़्ता उदास उदास
सुब्ह वो शाख़ से उड़ी ही नहीं
- जौन एलिया 

Image Credit :

इन अंधेरों से परे इस शब-ए-ग़म से आगे
इक नई सुब्ह भी है शाम-ए-अलम से आगे
- इशरत क़ादरी 

Image Credit :

Urdu Poetry: अलग-अलग शहरों पर शायरों के अल्फ़ाज़

Read Now