Rakshabandhan Shayari: भाई-बहन के रिश्ते पर चुनिंदा शेर

अमर उजाला काव्य डेस्क

Image Credit :

ज़िंदगी भर की हिफ़ाज़त की क़सम खाते हुए
भाई के हाथ पे इक बहन ने राखी बाँधी
- अज्ञात 

Image Credit :

अब की बार तो राखी पर भी भी दे न सकी कुछ भय्या को
अब उस के सूने माथे पर सिर्फ़ है रोली बाबू-जी
- कुंवर बेचैन 

Image Credit :

बहन की इल्तिजा माँ की मोहब्बत साथ चलती है
वफ़ा-ए-दोस्ताँ बहर-ए-मशक़्कत साथ चलती है
- सय्यद ज़मीर जाफ़री 

Image Credit :

किसी के ज़ख़्म पर चाहत से पट्टी कौन बांधेगा
अगर बहनें नहीं होंगी तो राखी कौन बांधेगा
- मुनव्वर राना

Image Credit :

Urdu Poetry: नदी के लिए शायरों के अल्फ़ाज़

Read Now