Union Budget 2024: जब शायरी में ज़िक्र हुआ रुपये-पैसे का

अमर उजाला काव्य डेस्क, नई दिल्ली 

Image Credit :

सिफ़ारिश का भरोसा भी नहीं है
मगर पैसा बराबर बोलता है
- नज़ीर मेरठी 

Image Credit :

मेहनत से पैसा मिलता है
जैसे को तैसा मिलता है
- ग़ुलाम मुर्तज़ा राही 

Image Credit :

सब से पहले दिल के ख़ाली-पन को भरना
पैसा सारी उम्र कमाया जा सकता है
- शकील जमाली

Image Credit :

हम ये बात बड़े-बूढ़ों से अक्सर सुनते आए हैं
दाएं हाथ में खुजली हो तो जेब में पैसा आता है
- वसीम ताशिफ़

Image Credit :

चलो माना कि अपनी अहमियत है 'शोख़' दौलत की
ज़माने में मगर हर काम ही पैसा नहीं करता
- परविंदर शोख़

Image Credit :

February Month: फ़रवरी के महीने पर चुनिंदा शेर

Read Now