Happy New Year: तू नया है तो दिखा सुब्ह नई शाम नई

अमर उजाला काव्य डेस्क, नई दिल्ली

Image Credit :

मैं अब के साल परिंदों का दिन मनाऊँगा
मिरी क़रीब के जंगल से बात हो गई है
- तहज़ीब हाफ़ी

Image Credit :

इक साल गया इक साल नया है आने को
पर वक़्त का अब भी होश नहीं दीवाने को
- इब्न-ए-इंशा

Image Credit :

तू नया है तो दिखा सुब्ह नई शाम नई
वर्ना इन आँखों ने देखे हैं नए साल कई
- फ़ैज़ लुधियानवी

Image Credit :

किसी को साल-ए-नौ की क्या मुबारकबाद दी जाए
कैलन्डर के बदलने से मुक़द्दर कब बदलता है
- ऐतबार साजिद 

Image Credit :

यकुम जनवरी है नया साल है
दिसम्बर में पूछूँगा क्या हाल है
- अमीर क़ज़लबाश 

Image Credit :

कुछ ख़ुशियाँ कुछ आँसू दे कर टाल गया
जीवन का इक और सुनहरा साल गया
- अज्ञात

Image Credit :

Goodbye 2024 Welcome 2025: दिसम्बर आज मिलने जा रहा है जनवरी से

social media
Read Now