Urdu Adab: आँधियो तुम ने दरख़्तों को गिराया होगा

अमर उजाला

Mon, 25 November 2024

Image Credit : social media
गुल से लिपटी हुई तितली को गिरा कर देखो
आँधियो तुम ने दरख़्तों को गिराया होगा

~ कैफ़ भोपाली
Image Credit : social media

डर है न दुपट्टा कहीं सीने से सरक जाए
पंखा भी हमें पास से झलने नहीं देते

~रियाज़ ख़ैराबादी

Image Credit : social media

कुछ मोहब्बत को न था चैन से रखना मंज़ूर
और कुछ उन की इनायात ने जीने न दिया

~ कैफ़ भोपाली

Image Credit : social media

हम बंद किए आँख तसव्वुर में पड़े हैं
ऐसे में कोई छम से जो आ जाए तो क्या हो

~रियाज़ ख़ैराबादी

Image Credit : social media

भूले हैं रफ़्ता रफ़्ता उन्हें मुद्दतों में हम
क़िस्तों में ख़ुद-कुशी का मज़ा हम से पूछिए

~ ख़ुमार बाराबंकवी
 

Image Credit : social media
ओ जाने वाले आ कि तिरे इंतिज़ार में
रस्ते को घर बनाए ज़माने गुज़र गए

~ ख़ुमार बाराबंकवी
Image Credit : social media

Urdu Poetry: कैसा जादू है समझ आता नहीं, नींद मेरी ख़्वाब सारे आप के

Read Now