Urdu Poetry: अगर बदल न दिया आदमी ने दुनिया को

अमर उजाला काव्य डेस्क, नई दिल्ली 

Image Credit :

अगर बदल न दिया आदमी ने दुनिया को
तो जान लो कि यहाँ आदमी की ख़ैर नहीं
- फ़िराक़ गोरखपुरी  

Image Credit :

जिस की ख़ातिर मैं भुला बैठा था अपने आप को
अब उसी के भूल जाने का हुनर भी देखना
- अताउल हक़ क़ासमी

Image Credit :

मैं लौटने के इरादे से जा रहा हूँ मगर
सफ़र सफ़र है मिरा इंतिज़ार मत करना
- साहिल सहरी नैनीताली

Image Credit :

शाएर को मस्त करती है तारीफ़-ए-शेर 'अमीर'
सौ बोतलों का नश्शा है इस वाह वाह में
- अमीर मीनाई

Image Credit :

Urdu Poetry: क्या बात है मैं वक़्त पे घर क्यूँ नहीं जाता

Read Now