अमर उजाला काव्य डेस्क, नई दिल्ली
ख़्वाब ही ख़्वाब कब तलक देखूँ
काश तुझ को भी इक झलक देखूँ
- उबैदुल्लाह अलीम
नींदों में फिर रहा हूँ उसे ढूँढता हुआ
शामिल जो एक ख़्वाब मिरे रत-जगे में था
- अहमद मुश्ताक़
गुरेज़-पा है नया रास्ता किधर जाएँ
चलो कि लौट के हम अपने अपने घर जाएँ
- जमाल ओवैसी
आ तुझे मेरी क़सम मुश्किल मिरी आसान कर
ज़ीस्त का हर मरहला दुश्वार है तेरे बग़ैर
- साइब टोंकी
मरज़-ए-इश्क़ जिसे हो उसे क्या याद रहे
न दवा याद रहे और न दुआ याद रहे
- शेख़ इब्राहीम ज़ौक़
हवा जब कभी साहिली गीत छेड़े हुए हो
मैं पत्तों को ताली बजाते हुए देखता हूँ
- मुमताज़ अतहर
Urdu Poetry: आप आ न सके आप का पैग़ाम तो आया