अमर उजाला काव्य डेस्क, नई दिल्ली
जाने क्यूँ इक ख़याल सा आया
मैं न हूँगा तो क्या कमी होगी
- ख़लील-उर-रहमान आज़मी
मैं जब भी उस के ख़यालों में खो सा जाता हूँ
वो ख़ुद भी बात करे तो बुरा लगे है मुझे
- जाँ निसार अख़्तर
याद में ख़्वाब में तसव्वुर में
आ कि आने के हैं हज़ार तरीक़
- बयान मेरठी
तिनकों से खेलते ही रहे आशियाँ में हम
आया भी और गया भी ज़माना बहार का
- फ़ानी बदायूंनी
बहुत क़रीब रही है ये ज़िंदगी हम से
बहुत अज़ीज़ सही ए'तिबार कुछ भी नहीं
- अख़्तर सईद ख़ान
बस इस सबब से कि तुझ पर बहुत भरोसा था
गिले न हों भी तो हैरानियाँ तो होती हैं
- अहमद फ़राज़
Urdu Poetry: उस की याद आई है साँसो ज़रा आहिस्ता चलो