Urdu Poetry: मोहब्बत जिस से हो बस वो हसीं है

अमर उजाला काव्य डेस्क, नई दिल्ली  

Image Credit :

न पूछो हुस्न की तारीफ़ हम से
मोहब्बत जिस से हो बस वो हसीं है
- आदिल फ़ारूक़ी

Image Credit :

कभी यक-ब-यक तवज्जोह कभी दफ़अतन तग़ाफ़ुल
मुझे आज़मा रहा है कोई रुख़ बदल बदल कर
- शकील बदायूंनी

Image Credit :

ऐसा भी कभी हो मैं जिसे ख़्वाब में देखूँ
जागूँ तो वही ख़्वाब की ताबीर बताए
- मुस्तफ़ा शहाब 

Image Credit :

मेरी क़िस्मत है ये आवारा-ख़िरामी 'साजिद'
दश्त को राह निकलती है न घर आता है
- ग़ुलाम हुसैन साजिद

Image Credit :

Urdu Poetry: आइना देख कर तसल्ली हुई, हम को इस घर में जानता है कोई

Read Now