अमर उजाला काव्य डेस्क, नई दिल्ली
अरमान वस्ल का मिरी नज़रों से ताड़ के
पहले ही से वो बैठ गए मुँह बिगाड़ के
- लाला माधव राम जौहर
दिल ने तमन्ना की थी जिस की बरसों तक
ऐसे ज़ख़्म को अच्छा कर के बैठ गए
- ग़ुलाम मुर्तज़ा राही
ये सोच के दानिस्ता रहा उस से बहुत दूर
मग़रूर है दरिया मुझे प्यासा न समझ ले
- इनाम शरर अय्यूबी
माना कि तेरी दीद के क़ाबिल नहीं हूँ मैं
तू मेरा शौक़ देख मिरा इंतिज़ार देख
- अल्लामा इक़बाल
ज़ेहन ओ दिल के फ़ासले थे हम जिन्हें सहते रहे
एक ही घर में बहुत से अजनबी रहते रहे
- इफ़्फ़त ज़र्रीं
जो थी बहार तो गाते रहे बहार का राग
ख़िज़ाँ जो आई तो हम हो गए ख़िज़ाँ की तरफ़
- जलील मानिकपुरी
Urdu Poetry: दिल भी या-रब कई दिए होते