Urdu Poetry: वो जो हम में तुम में क़रार था तुम्हें याद हो कि न याद हो

अमर उजाला काव्य डेस्क, नई दिल्ली 

Image Credit :

वो जो हम में तुम में क़रार था तुम्हें याद हो कि न याद हो
वही यानी वादा निबाह का तुम्हें याद हो कि न याद हो
- मोमिन ख़ाँ मोमिन 

Image Credit :

क्या हुस्न ने समझा है क्या इश्क़ ने जाना है
हम ख़ाक-नशीनों की ठोकर में ज़माना है
- जिगर मुरादाबादी 

Image Credit :

जो चल पड़े थे अज़्म-ए-सफ़र ले के थक गए
जो लड़खड़ा रहे थे वो मंज़िल पे आए हैं
- हैरत सहरवर्दी

Image Credit :

क्या भूल गए हैं वो मुझे पूछना क़ासिद
नामा कोई मुद्दत से मिरे काम न आया
- फ़ना बुलंदशहरी

Image Credit :

Urdu Poetry: मेरे ख़्वाबों में भी तू मेरे ख़यालों में भी तू

Read Now