अमर उजाला काव्य डेस्क, नई दिल्ली
जैसा मूड हो वैसा मंज़र होता है
मौसम तो इंसान के अंदर होता है
- अज़ीज़ एजाज़
ज़िंदगी के मौसमों की बर्क़-रफ़्तारी तो देख
उड़ रहे हैं 'उम्र के दिन रात पत्तों की तरह
- साहिल सहरी
इस ज़िंदगी में इतनी फ़राग़त किसे नसीब
इतना न याद आ कि तुझे भूल जाएँ हम
- अहमद फ़राज़
वो चेहरा किताबी रहा सामने
बड़ी ख़ूबसूरत पढ़ाई हुई
- बशीर बद्र
अभी आए अभी जाते हो जल्दी क्या है दम ले लो
न छेड़ूँगा मैं जैसी चाहे तुम मुझ से क़सम ले लो
- अमीर मीनाई
बस तिरा हूँ ये सोच कर बरसों
मैं ने अपना ख़याल रक्खा है
- विनीत आश्ना
Urdu Poetry: मैं न हूँगा तो क्या कमी होगी