Urdu Poetry: जीत के नज़दीक आ कर हार जाया मत करो

अमर उजाला काव्य डेस्क, नई दिल्ली 

Image Credit :

आख़िरी लम्हात में क्या सोचने लगते हो तुम
जीत के नज़दीक आ कर हार जाया मत करो
- अबरार अहमद काशिफ़

Image Credit :

हम वो महरूम-ए-तमन्ना कि भरी दुनिया में
अपने हिस्से की मोहब्बत भी नहीं कर पाए
- सरवर ख़ान सरवर

Image Credit :

ख़त्म जब हो गईं तमन्नाएँ
हम नए हौसलों के साथ जिए
- शायर लखनवी

Image Credit :

मैं ने दिन रात ख़ुदा से ये दुआ माँगी थी
कोई आहट न हो दर पर मिरे जब तू आए
- बशीर बद्र

Image Credit :

अभी दिलों की तनाबों में सख़्तियाँ हैं बहुत
अभी हमारी दुआ में असर नहीं आया
- आफ़ताब हुसैन

Image Credit :

दिल ये इंसान का हर चीज़ से भर जाता है
क़द्र खो देता है हर वक़्त मयस्सर होना
- सय्यद मोहम्मद वक़ी

Image Credit :

Urdu Poetry: कि काम आए दुनिया में इंसाँ के इंसाँ

Read Now