Urdu Poetry: मिरी तरफ़ से तो टूटा नहीं कोई रिश्ता

अमर उजाला काव्य डेस्क, नई दिल्ली  

Image Credit :

मिरी तरफ़ से तो टूटा नहीं कोई रिश्ता
किसी ने तोड़ दिया ए'तिबार टूट गया
- अख़्तर नज़्मी 

Image Credit :

या तेरे अलावा भी किसी शय की तलब है
या अपनी मोहब्बत पे भरोसा नहीं हम को
- शहरयार 

Image Credit :

नहीं निगाह में मंज़िल तो जुस्तुजू ही सही
नहीं विसाल मयस्सर तो आरज़ू ही सही
- फ़ैज़ अहमद फ़ैज़ 

Image Credit :

कोई मंज़िल के क़रीब आ के भटक जाता है
कोई मंज़िल पे पहुँचता है भटक जाने से
- क़सरी कानपुरी 

Image Credit :

Selected Sher: ज़िंदगी के रंग समेटे ये चुनिंदा शेर

Read Now