अमर उजाला काव्य डेस्क, नई दिल्ली
यही है इबादत यही दीन ओ ईमाँ
कि काम आए दुनिया में इंसाँ के इंसाँ
- अल्ताफ़ हुसैन हाली
रंजिशें ऐसी हज़ार आपस में होती हैं दिला
वो अगर तुझ से ख़फ़ा है तू ही जा मिल क्या हुआ
- जुरअत क़लंदर बख़्श
'मीर' बंदों से काम कब निकला
माँगना है जो कुछ ख़ुदा से माँग
- मीर तक़ी मीर
ओ मेरे मसरूफ़ ख़ुदा
अपनी दुनिया देख ज़रा
- नासिर काज़मी
रहने दे अपनी बंदगी ज़ाहिद
बे-मोहब्बत ख़ुदा नहीं मिलता
- मुबारक अज़ीमाबादी
उन दिनों घर से अजब रिश्ता था
सारे दरवाज़े गले लगते थे
- मोहम्मद अल्वी
Urdu Poetry: मैं सच कहूँगी मगर फिर भी हार जाऊँगी