Urdu Poetry: इल्म की इब्तिदा है हंगामा इल्म की इंतिहा है ख़ामोशी

अमर उजाला काव्य डेस्क, नई दिल्ली 

Image Credit :

इल्म की इब्तिदा है हंगामा
इल्म की इंतिहा है ख़ामोशी
- फ़िरदौस गयावी 

Image Credit :

दिन किसी तरह से कट जाएगा सड़कों पे 'शफ़क़'
शाम फिर आएगी हम शाम से घबराएँगे
- फ़ारूक़ शफ़क़ 

Image Credit :

आता है जो तूफ़ाँ आने दे कश्ती का ख़ुदा ख़ुद हाफ़िज़ है
मुमकिन है कि उठती लहरों में बहता हुआ साहिल आ जाए
- बहज़ाद लखनवी 

Image Credit :

यहाँ किसी को भी कुछ हस्ब-ए-आरज़ू न मिला
किसी को हम न मिले और हम को तू न मिला
- ज़फ़र इक़बाल

Image Credit :

Urdu Poetry: हमें माशूक़ को अपना बनाना तक नहीं आता

Read Now