Urdu Poetry: दर-ब-दर ठोकरें खाईं तो मालूम हुआ

अमर उजाला काव्य डेस्क, नई दिल्ली  

Image Credit :

दर-ब-दर ठोकरें खाईं तो ये मालूम हुआ
घर किसे कहते हैं क्या चीज़ है बे-घर होना
- सलीम अहमद 

Image Credit :

कब आओगे ये घर ने मुझ से चलते वक़्त पूछा था
यही आवाज़ अब तक गूँजती है मेरे कानों में
- कफ़ील आज़र अमरोहवी 

Image Credit :

दिलों को तेरे तबस्सुम की याद यूँ आई
कि जगमगा उठें जिस तरह मंदिरों में चराग़
- फ़िराक़ गोरखपुरी 

Image Credit :

चराग़ बुझते चले जा रहे हैं सिलसिला-वार
मैं ख़ुद को देख रहा हूँ फ़साना होते हुए
- जमाल एहसानी 

Image Credit :

Urdu Poetry: सब ख़्वाहिशें पूरी हों 'फ़राज़' ऐसा नहीं है

Read Now