Urdu Poetry: और भी दुख हैं ज़माने में मोहब्बत के सिवा

अमर उजाला काव्य डेस्क, नई दिल्ली  

Image Credit :

और भी दुख हैं ज़माने में मोहब्बत के सिवा
राहतें और भी हैं वस्ल की राहत के सिवा
- फ़ैज़ अहमद फ़ैज़

Image Credit :

गिरजा में मंदिरों में अज़ानों में बट गया
होते ही सुब्ह आदमी ख़ानों में बट गया
- निदा फ़ाज़ली 

Image Credit : freepik

शाम भी थी धुआँ धुआँ हुस्न भी था उदास उदास
दिल को कई कहानियाँ याद सी आ के रह गईं
- फ़िराक़ गोरखपुरी

Image Credit :

दरिया के तलातुम से तो बच सकती है कश्ती
कश्ती में तलातुम हो तो साहिल न मिलेगा
- मलिकज़ादा मंज़ूर अहमद

Image Credit :

Urdu Poetry: तरस रही थीं ये आँखें किसी की सूरत को

Read Now