Mothers Day 2023: माँ पर शायरों के अल्फ़ाज़

Mothers Day 2023: माँ पर शायरों के अल्फ़ाज़ 

Image Credit :

चलती फिरती हुई आँखों से अज़ाँ देखी है
मैं ने जन्नत तो नहीं देखी है माँ देखी है
- मुनव्वर राना 

Image Credit :

दुआ को हात उठाते हुए लरज़ता हूँ
कभी दुआ नहीं माँगी थी माँ के होते हुए
- इफ़्तिख़ार आरिफ़ 

Image Credit :

एक मुद्दत से मिरी माँ नहीं सोई 'ताबिश'
मैं ने इक बार कहा था मुझे डर लगता है
- अब्बास ताबिश 

Image Credit :

अभी ज़िंदा है माँ मेरी मुझे कुछ भी नहीं होगा
मैं घर से जब निकलता हूँ दुआ भी साथ चलती है
- मुनव्वर राना 

Image Credit :

मुद्दतों ब'अद मयस्सर हुआ माँ का आँचल
मुद्दतों ब'अद हमें नींद सुहानी आई
- इक़बाल अशहर 

Image Credit : pexel

Urdu Poetry: 'इश्क़' पर चुनिंदा शेर

Read Now