international tea day: चाय पर चुनिंदा शेर
चाय में चीनी मिलाना उस घड़ी भाया बहुत
ज़ेर-ए-लब वो मुस्कुराता शुक्रिया अच्छा लगा
- अमजद इस्लाम अमजद
हँस पड़ी शाम की उदास फ़ज़ा
इस तरह चाय की प्याली हँसी
- बशीर बद्र
ये मेहमान-नवाज़ी है या और है कुछ
मेरे लिए वो चाय बना के लाई है
- वसी शाह
इन्ही दिनों वो मिरे साथ चाय पीता था
कहीं से काश मिरा पिछ्ला साल आ जाए
- वसी शाह
आ तिरे संग ज़रा पेंग बढ़ाई जाए
ज़िंदगी बैठ तुझे चाय पिलाई जाए
- शमीम अब्बास
Urdu Poetry: मुस्कुराहट पर शायरों के अल्फ़ाज़