Nirmal Verma: निर्मल वर्मा के साहित्य से चुनिंदा कोट्स
जिस क्षण आप इंतज़ार करना छोड़ देते हैं, उस क्षण आप जीना भी छोड़ देते हैं।
तुम मदद कर सकते हो, लेकिन उतनी नहीं जितनी दूसरों को जरूरत है और यदि जरूरत के मुताबिक मदद नहीं कर सको तो चाहे कितनी भी मदद क्यों न करो, उससे बनता कुछ भी नहीं।
दुनिया की सबसे विचित्र चीज़ यह है कि लोग, तुम्हारे निकटतम सगे-सम्बन्धी.. कुछ भी नहीं जानते। उन्हें आख़िर तक कुछ भी मालूम नहीं होता। तुम चुप रहकर सबको अपने ख़तरों से बरी कर सकते हो। तुम मुस्कुरा सकते हो और वो सिर्फ तुम्हारी मुस्कराहट देख सकते हैं।
जिन लोगों के सामने दूसरा रास्ता खुला रहता है, वे शायद ज़्यादा सुखी नहीं हो पाते।
यह भयानक है, जब लेखक लिखना बंद कर देता है। उसके पास दुनिया को दिखाने के लिए कुछ भी नहीं रहता, सिवा अपने चेहरे के!
Love Shayari: चुनिंदा रूमानी शेर