Friendship Day: फ्रेंडशिप डे के दिन दोस्तों को भेजें ये शेर

अमर उजाला काव्य डेस्क

Image Credit :

सुना है ऐसे भी होते हैं लोग दुनिया में
कि जिन से मिलिए तो तन्हाई ख़त्म होती है
- इफ्तिखार शफ़ी

Image Credit :

जब दोस्ती होती है तो दोस्ती होती है
और दोस्ती में कोई एहसान नहीं होता
- गुलज़ार

Image Credit :

तोड़ कर आज ग़लत-फ़हमी की दीवारों को
दोस्तो अपने तअ'ल्लुक़ को सँवारा जाए
- संतोष खिरवड़कर

Image Credit :

दोस्ती को बुरा समझते हैं
क्या समझ है वो क्या समझते हैं
- नूह नारवी

Image Credit :

दोस्त दो-चार निकलते हैं कहीं लाखों में
जितने
होते हैं सिवा उतने ही कम होते हैं
- लाला माधव राम जौहर

Image Credit :

Urdu Shayari: शकील बदायूंनी के चुनिंदा शेर

Read Now