Urdu Poetry: तारों के लिए चुनिंदा शेर

अमर उजाला काव्य डेस्क

Image Credit :

रात भर बातें करते हैं तारे
रात काटे कोई किधर तन्हा
- गुलज़ार

Image Credit :

एक सितारा जल्दी जल्दी डूब गया
मैं ने जब तारे गिनने की कोशिश की
- गुलज़ार

Image Credit :

मैं तमाम तारे उठा उठा के ग़रीब लोगों में बाँट दूँ
वो जो एक रात को आसमाँ का निज़ाम दे मिरे हाथ में
- बशीर बद्र

Image Credit :

बचपन कितना प्यारा था जब दिल को यक़ीं आ जाता था
मरते हैं तो बन जाते हैं आसमान के तारे लोग
- अज़रा नक़वी

Image Credit :

Hindi Quotes: महाकवि रामधारी सिंह दिनकर के चुनिंदा कोट्स

Read Now