Love Shayari: चुनिंदा रूमानी शेर
जब तुम से मोहब्बत की हम ने तब जा के कहीं ये राज़ खुला
मरने का सलीक़ा आते ही जीने का शुऊर आ जाता है
जहाँ रहेगा वहीं रौशनी लुटाएगा
किसी चराग़ का अपना मकाँ नहीं होता
तेरी बातें ही सुनाने आए
दोस्त भी दिल ही दुखाने आए
चलो अच्छा हुआ काम आ गई दीवानगी अपनी
वगरना हम ज़माने भर को समझाने कहाँ जाते
Hindi Poetry: केदारनाथ अग्रवाल की कविता से चुनिंदा पंक्तियां