IAS अफसर को DM के अलावा कौन से पद मिलते हैं, ये है सबसे ऊंची पोस्ट यूपीएससी क्रैक करने के बाद देश के सबसे अहम पद IAS, IPS और IFS के लिए चुने जाते हैं ज्यादातर लोग IAS का मतलब डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट यानी DM ही समझते हैं एक आईएएस बनने के बाद सबसे पहली पोस्टिंग SDM या असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर होती है, इस पद पर 1 से 4 साल तक काम करना होता है एसडीएम के बाद ADM या डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर पोस्टिंग होती है डिप्टी सेक्रेटरी के बाद आईएएस ऑफिसर को प्रमोट होकर डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट या जॉइंट सेक्रेटरी या डिप्टी सेक्रेटरी का पद मिलता है डीएम के बाद स्पेशल सेक्रेटरी कम डायरेक्टर के पद पर एक आईएएस ऑफिसर को प्रमोट किया जाता है इसके बाद डिविजनल कमिश्नर या सेक्रेटरी कम कमिश्नर का पद मिलता है करीब 5 साल डिविजनल कमिश्नर के पद पर काम करने के बाद एडिशनल सेक्रेटरी या प्रिंसिपल सेक्रेटरी के पद पर सर्विस देनी होती है इसके बाद एडिशनल चीफ सेक्रेटरी फिर चीफ सेक्रेटरी और अंत में कैबिनेट सेक्रेटरी ऑफ इंडिया का पद मिलता है .