पुलिस में सबसे बड़ा पद कौन सा होता है, जानें कितनी मिलती है सैलरी पुलिस विभाग में कई पद होते हैं जैसे- एसआई, इंस्पेक्टर, डीएसपी, एसपी, डीआइजी, आइजी, एडीजी और डीजीपी आदि ये सारे पद अनुभव, योग्यता और रैंक के अनुसार तय होते हैं, अक्सर लोग एसपी और डीएसपी जैसे पदों को लेकर कंफ्यूज रहते हैं, लेकिन इन सभी के बीच अंतर होता है डीजीपी (Director General of Police) एक राज्य की पुलिस का सबसे बड़ा और सर्वोच्च पद होता है डीजीपी पूरे राज्य की कानून व्यवस्था का जिम्मेदार होता है और पुलिस तंत्र की कमान उसी के हाथ में होती है आम जनता को कभी जरूरत पड़ने पर थाने, चौकी, फिर एसपी और आईजी तक अपनी बात पहुंचाने का विकल्प होता है यदि कोई मामला हल नहीं होता, तो उसे डीआईजी या आईजी स्तर तक ले जाया जा सकता है लेकिन डीजीपी तक मामला तभी पहुंचता है जब केस अत्यधिक संवेदनशील या बड़े स्तर का हो इनकी सैलरी लगभग 2.25 लाख प्रति माह होती है, और उन्हें कई सरकारी सुविधाएं भी मिलती हैं ये पद आईपीएस अधिकारियों को ही लंबे अनुभव और वरिष्ठता के आधार पर मिलता है ,