अमर उजाला
Tue, 23 May 2023
उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (UPUMS) ने 600 पदों पर भर्ती निकाली है
ये सभी पद नर्सिंग ऑफिसर के हैं जिनके लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं।
इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर 08 जून, 2023 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन UPUMS की वेबसाइट upums.ac.in पर जाकर पूर्ण किया जा सकता है।
आयुसीमा की बात करें तो उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से नर्सिंग में बीएससी की होनी चाहिए।
उम्मीदवार का चयन होने पर नर्सिंग ऑफिसर को प्रतिमाह 44 हज़ार से 1 लाख 42 हज़ार रुपये वेतन मिलेगा।
इस भर्ती में सामान्य श्रेणी के लिए 240 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 60 पद, ओबीसी के लिए 162 पद हैं।
साथ ही एससी के लिए 126 पद और एसटी के लिए 12 पद निर्धारित हैं।
10वीं पास के लिए सेना में जाने का मौका