मॉडलिंग छोड़ मात्र 10 महीने की तैयारी में क्रैक किया UPSC

अमर उजाला

Tue, 26 September 2023

Image Credit : Social media
ऐश्वर्या श्योराण एक ऐसी कैंडिडेट हैं, जिन्होंने मॉडलिंग छोड़ यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा दी और पहले ही प्रयास में बिना कोचिंग के परीक्षा क्लियर कर आईएफएस ऑफिसर (IFS Officer) बन गई
 
Image Credit : Social media
आईएफएस ऑफिसर ऐश्वर्या श्योराण साल 2015 में मिस दिल्ली का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं। इसके अलावा वो साल 2016 में फेमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट भी रह चुकी है
 
Image Credit : Social media
ऐश्वर्या राजस्थान के चूरू की रहने वाली हैं, उन्होंने घर पर रहकर ही तैयारी की थी, उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में ऑल इंडिया में 93वीं रैंक हासिल की
 
Image Credit : Social media
ऐश्वर्या यूपीएससी की तैयारी से पहले मॉडलिंग किया करती थीं, उन्होंने मॉडलिंग में कई बेहतरीन मुकाम हासिल किए थे, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने मॉडलिंग छोड़ कर यूपीएससी की तैयारी करने का फैसला किया
 
Image Credit : Social media
ऐश्वर्या ने साल 2018 में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की और 10 महीने की तैयारी में ही परीक्षा पास कर सफलता हासिल की
 
Image Credit : Social media
12वीं के बाद ऐश्वर्या ने दिल्ली के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की, इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद ऐश्वर्या ने साल 2018 में कैट एग्जाम भी क्लियर किया
 
Image Credit : Social media
उनका आईआईएम इंदौर में सिलेक्शन भी हो गया था, लेकिन उन्होंने एडमिशन नहीं लिया, क्योंकि उनका पूरा फोकस सिविल सेवा की परीक्षा पर था
 
Image Credit : Social media

जानिए यूपी के किस विभाग में कितने पद हैं खाली

अमर उजाला
Read Now