NDA में जाना है तो ऐसे करें आवेदन भारतीय लोक सेवा आयोग ने 395 पदों पर भर्ती निकाली हैं। एनडीए पदों पर प्रतियोगी परीक्षा के लिए 17 मई से 06 जून 2023 तक कर सकेंगे आवेदन। UPSC की इन रिक्तियों के जरिए एनडीए में 360 पदों को भरा जाएगा। इसमें 208 पद आर्मी, 42 पद नेवी और 120 पद एयर फोर्स के लिए हैं। नेवल एकेडमिक (10+2 कैडर एंट्री स्कीम) के लिए 25 पद है, जिसमें से 7 पद महिला उम्मीदवारों के लिए है। आवेदक चाहे पुरुष हों या महिला उनका अविवाहित होना आवश्यक है। जिनका जन्म 01 जनवरी, 2005 से पहले और 01 जनवरी, 2008 के बाद नहीं हुआ है, वही एनडीए 2 2023 के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। सामान्य श्रेणी के आवेदकों को 100 रुपये शुल्क देना होगा तो वहीं एससी, एसटी और Sons of JCOs/NCOs/ORs को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है। UPSC 03 सितंबर 2023 को एनडीए प्रतियोगी परीक्षा आयोजित करेगा। आवेदन करने के लिए upsconline.nic.in पर जाएं। NDA में नौकरी पाने का है अवसर, ऐसे करें आवेदन