आईईएस-आईएसएस के लिए आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, यहां से करें पंजीकरण आईईएस और आईएसएस के पदों पर भर्ती लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- upsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2024 है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इस भर्ती अभियान के माध्यम से भारतीय आर्थिक सेवा में 18 और भारतीय सांख्यिकी सेवा के लिए 30 उम्मीदवारों के चयन होगा। एससी/एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 48 पदों को भरा जाएगा। .