UPSC में टॉप करना है, तो पढ़िए IAS इशिता किशोर के टिप्स
अमर उजाला
Mon, 18 September 2023
Image Credit : Social media
UPSC CSE 2022 के एग्जाम में ग्रेटर नोएडा की इशिता किशोर ने टॉप किया था, अगर आप भी उनकी तरह टॉप करना चाहते हैं तो आपको उनके द्वारा दी गईं टिप्स को फॉलो करना चाहिए
Image Credit : Social media
इशिता के मुताबिक एक यूपीएससी एस्पिरेंट को एग्जाम क्रैक करने के लिए आठ से नौ घंटे हर रोज पढ़ाई करनी चाहिए
Image Credit : iStock
खुद को दुनिया से बिल्कुल अलग-थलग न करें, सोशल मीडिया आदि माध्यमों से दुनिया से जुड़े रहें और जिन्दगी को बैलेंस रखें
Image Credit : Amar Ujala Graphics
इशिता का कहना है कि उन्होंने भी कई मुश्किल दौर देखे, आपको भी निराश नहीं होना है बल्कि अपनी कमियों को समझ कर ही अगली बार कोशिश करें और अगर लगता है कि कुछ नया करना चाहिए तो वो भी ट्राई करें
Image Credit : iStock
इशिता किशोर ने बताया है कि आजकल जरूरत से ज्यादा सूचनाएं उपलब्ध हैं, ऐसे में यह एस्पिरेंट्स पर निर्भर करता है कि उनके लिए क्या बेहतर है और वो क्या चुनता है
Image Credit : iStock
इंटरव्यू को लेकर इशिता की सलाह है कि अगर कुछ नहीं आ रहा है तो पहले ही ईमानदारी से बता दीजिए, पैनल को बेवजह घुमाने की जरूरत नहीं है
Image Credit : iStock
UPSC की तैयारी के दौरान क्या करना है और क्या नहीं, इसको लेकर इशिता का कहना है कि हर किसी को अपने हिसाब से ये लिस्ट बनानी चाहिए और पढ़ाई करते हुए संयम से काम लेना होगा
Image Credit : iStock
इशिता ने कहा है कि ऑनलाइन इंटरनेट पर काफी सारी चीजें फ्री में मिल जाती हैं, आप उन्हीं में से एक-दो वेबसाइट को चुनकर उन्हें ही फॉलो करें, ज्यादा वक्त बर्बाद न करें
Image Credit : iStock
इन प्राइवेट नौकरियों में मिलती है IAS-IPS से ज्यादा सैलरी