अमर उजाला
Fri, 15 September 2023
यूपीएससी सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा आज से शुरू हो चुकी हैं, ऐसे में परीक्षार्थियों को नीचे बताई इन 5 बातों का पालन जरूर करना चाहिए
परीक्षा का तनाव आम है, लेकिन यह आपके प्रदर्शन पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। शांत रहने के लिए गहरी सांस लेना और समय पर पर्याप्त विश्राम करना भी जरूरी होता है
परीक्षा के दौरान समय महत्वपूर्ण है। प्रत्येक सेक्शन और उसके प्रश्नों के लिए समय तय करें और सुनिश्चित करें कि तय समय में सभी प्रश्न हो जाएं
प्रश्नों का उत्तर देना शुरू करने से पहले निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। प्रत्येक प्रश्न के लिए अंकन योजना, शब्द सीमा और दिए गए विशिष्ट निर्देशों को समझें
उन प्रश्नों को सबसे पहले करें जिनका उत्तर आपको अच्छे से आता है। इस प्रकार शुरुआत अच्छी होने से आपका आत्मविश्वास बढ़ जाएगा
जब आप अपने काम पर दोबारा गौर करते हैं तो गलतियां मिलना आम बात है। इसलिए अगर आप परीक्षा जल्दी समाप्त कर लेते हैं, तो बचे हुए समय में अपने उत्तरों को रीचेक करें।
12वीं के बाद इन क्षेत्रों में बना सकते हैं करियर, लाखों में सैलरी