स्नातकों के लिए बीएसएफ में भर्ती होने का शानदार मौका! अगर आप ग्रेजुएट हैं और बीएसएफ में भर्ती होने की चाह रखते हैं तो UPSC ने आपके लिए शानदार मौका पेश किया है यूपीएससी की ओर से सीएपीएफ में असिस्टेंट कमांडेट के कुल 506 पदों पर भर्ती निकाली गई है इनमें से बीएसएफ के लिए 186 रिक्तियां हैं भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक किए उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं आवेदन करने के लिए आपकी उम्र 01 अगस्त, 2024 को 20 से 25 साल होनी चाहिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 मई, 2024 है इच्छुक उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं भर्ती अधिसूचना upsc.gov.in पर उपलब्ध है, आवेदन से पहले उम्मीदवारों को इसे पढ़ने की सलाह दी जाती है .