UPPSC: चार बार स्थगित हो चुकी है यूपी पीसीएस परीक्षा, जानें कब-कब होना था आयोजन

अमर उजाला

Thu, 14 November 2024

Image Credit : Freepik
यूपीपीएससी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 7 और 8 दिसंबर को दो पालियों में आयोजित होनी निर्धारित थी, जिसे विरोध प्रदर्शन के कारण स्थगित कर दिया गया है
 
Image Credit : एएनआई
यदि यह परीक्षा समय से हो जाती तो अब तक इसका अंतिम चयन परिणाम भी घोषित हो जाता
 
Image Credit : Freepik
यूपी पीसीएस प्री परीक्षा की तारीख में कई बार बदलाव हो चुका है, इससे पहले यह परीक्षा तीन बार स्थगित हो चुकी है
 
Image Credit : एएनआई
आयोग के कैलेंडर के अनुसार, पीसीएस प्रारंभिक-2024 परीक्षा 17 मार्च को होनी थी, लेकिन आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा पेपर लीक की घटना के कारण यह परीक्षा नहीं हो पाई
 
Image Credit : एएनआई
पहली बार पीसीएस परीक्षा स्थगित होने पर इसे जून में प्रस्तावित किया गया, लेकिन समय पर परीक्षा नहीं कराई जा सकी। यहां तक की परीक्षा की तिथियां तक घोषित नहीं हो पाईं
 
Image Credit : एएनआई
इसके बाद इस परीक्षा को 26 और 27 अक्तूबर के लिए निर्धारित किया गया, लेकिन फिर से अभ्यर्थियों को निराश होना पड़ा और परीक्षा स्थगित कर दी गई
 
Image Credit : एएनआई
आज 14 नवंबर को इस परीक्षा को चौथी बार स्थगित किया गया है, जब यह 7 और 8 दिसंबर को दो पालियों में होनी निर्धारित थी
 
Image Credit : एएनआई
परीक्षा की नई तिथियों की घोषणा अभी तक नहीं की गई। जल्द ही यह जानकारी भी साझा कर दी जाएगी
 
Image Credit : Adobe Stock

नेशनल हाईवे अथॉरिटी में हेड टेक्निकल के पद पर भर्ती, बिना परीक्षा के होगा चयन

अमर उजाला
Read Now