अमर उजाला
Tue, 15 August 2023
यूपीपीएससी में आवास और शहरी नियोजन विभाग में सहायक नगर नियोजक के पद पर भर्ती चल रही है।
असिस्टेंट टाउन प्लानर प्रारंभिक परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर 14 सितंबर तक पंजीकरण कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान का लक्ष्य सहायक टाउन प्लानर के कुल 24 रिक्तियों को भरना है
उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक वस्तुनिष्ठ प्रकार की परीक्षा और मुख्य लिखित परीक्षा द्वारा किया जाएगा।
उम्मीदवारों की आयु 01 जुलाई 2023 को 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से टाउन एंड कंट्री प्लानिंग में स्नातक डिग्री या स्नातकोत्तर डिप्लोमा होना चाहिए।
बैंकिंग क्षेत्र में निकलीं ढेरों नौकरियां