UP Police Bharti: 60 हजार से अधिक पदों पर इस दिन से कर सकेंगे आवेदन यूपी पुलिस बल में 60,244 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हो चुका है आरक्षी नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर होने वाली सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा 11 फरवरी को होगी आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, उम्मीदवार 27 दिसंबर, 2023 से कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए अप्लाई कर सकेंगे आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 जनवरी है और फीस जमा करने की अंतिम तिथि 18 जनवरी, 2024 है 12वीं पास इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकेंगे और आवेदक की आयु 18 से 22 वर्ष के बीच होनी चाहिए, आवेदन शुल्क सभी उम्मीदवारों के लिए 400 रुपये है लिखित परीक्षा 300 अंको की होगी, जिसे पूरा करने के लिए अभ्यर्थियों को 2 घंटे का समय मिलेगा इच्छुक उम्मीदवार 27 दिसंबर से 16 जनवरी के बीच आधिकारिक वेबसाइट - uppbpb.gov.in के माध्यम से आवदेन कर सकेंगे .